लखनऊ। लखनऊ के हुसैनगंज स्थित महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती क्षत्रिय संगठनों सहित समाज के सभी वर्गों ने मिलकर मनायी। इस अवसर पर लोगों ने महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर महाराणा के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह बब्बू ने किया । बब्बू ने कहा कि महाराणा प्रताप जी का शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है।read more:https://pahaltoday.com/dios-o-p-tripathi-gets-major-relief-from-high-court/
कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह बिष्ट, नोएडा से विधायक पंकज सिंह, सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह, गौरीगंज से विधायक राकेश सिंह,गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू, महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह वरिष्ठ पत्रकार शिवशरन सिंह गहरवार, पूर्व डीजीपी यशपाल सिंह सहित कई जन प्रतिनिधिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, शौर्य फाउंडेशन, अखंड राष्ट्रवादी पार्टी, करणी सेना, भारतीय क्षत्रिय समाज, श्रीराम सेवा समिति, राजपूताना महासभा, राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद, उत्तर प्रदेश क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति सहित कई संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।