नगीना । वर्षों से विवादों में रहा पीपल महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार भोलेनाथ के भक्तों द्वारा कराया गया। हाईकोर्ट में दूसरे पक्ष के स्टे वेकट होने के बाद जीर्णोद्धार शुरू होने से धर्मप्रेमियों में काफी प्रसन्नता है।read more:https://pahaltoday.com/celebrated-birthday-with-children-distributed-stationery-and-fruits/
नगीना के मोहल्ला मनिहारी सराय में सैकड़ों वर्ष पुराना पीपल महादेव मंदिर है बताया जाता है कि यहां तीन सौ वर्ष पहले से स्वयं भू शिवलिंग के अलावा कुंआ और संस्कृत पाठशाला भी थी जहां वेद और उपनिषदों को पढ़ाया जाता था।कालांतर में देखभाल के अभाव और उदासीनता के कारण यह मंदिर उपेक्षित रहने लगा और पास ही के गैर समुदाय के लोगों ने इसपर अपना दावा करना शुरू कर दिया इस स्थान पर कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई जिसे सुलझाने में पुलिस प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी आखिरकार यह विवाद कोर्ट में काफी समय से विचाराधीन चला आ रहा था और निर्माण कार्य पर रोक होने के कारण पुराना होने के कारण पीपल महादेव मंदिर की दशा लगातार जीर्ण शीर्ण होती जा रही थी लेकिन मोहित ठाकुर व अन्य श्रद्धालुओं द्वारा शिव मंदिर में पूजा अर्चना व भंडारा आदि लगातार जारी रही। अब दूसरे पक्ष के स्टे ऑर्डर के हाई कोर्ट में वेकेट होने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर के जीर्णोद्धार की अनुमति मिल गई है जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह और प्रसन्नता है और पीपल महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू हो गया है जो लगातार जारी है। मोहित ठाकुर के अलावा संगम गुप्ता, युवराज सिंह, शिवम वर्मा, वेदप्रकाश उर्फ कलुवा कारीगर, दीपक सोती राजू अग्रवाल एडवोकेट सौरभ कौशिक बबलू ठाकुर अमित अग्रवाल प्रेम वर्मा अमन वर्मा व आकाश वर्मा सहित दर्जनों शिव भक्तों का सहयोग रहा।