संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर-भादर मार्ग के छाछा मोड़ से छाछा तिवारी का पुरवा मजरे बनवीरपुर जाने वाला करीब 800 मीटर लंबा संपर्क मार्ग वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा बना रहता है।read more:https://pahaltoday.com/service-and-retirement-are-two-aspects-of-life-noor-mohammad/ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की दुर्दशा को लेकर कई बार दर्जनों समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।
ग्रामीण अमित तिवारी, आलोक तिवारी, वरुण तिवारी, सचिन तिवारी, सूरज, मुलायम यादव, अशर्फी लाल गुप्ता सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।