संयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल मंडल अशोक उपाध्याय का कृषि उर्वरक केंद्र का औचक निरीक्षण 

Share
भदोही। संयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल मंडल मिर्जापुर अशोक उपाध्याय ने मंगलवार को जंगीगंज स्थित कृषि उर्वरक केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर उर्वरक विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/grand-welcome-to-sp-district-president-honey-faisal/इस दौरान संयुक्त कृषि निदेशक ने निरीक्षण में कृषि उर्वरक केंद्र के उर्वरक भंडारण, अभिलेखों के संधारण एवं वितरण व्यवस्था की जांच की, जिसमें कुछ अनियमितताएं पाई गईं। विशेष रूप से स्टॉक रजिस्टर अद्यतन न होने एवं निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन न करने की स्थिति उनके सामने आई। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। हालांकि उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अधिकारी द्वारा संबंधित उर्वरक विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक समय पर एवं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है तथा इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। अगर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *