शिक्षा मित्र सम्मान समारोह में बढ़े मानदेय का वितरण, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

Share
सहारनपुर, । बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, नेहरू मार्केट में शिक्षा मित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग कुंवर बृजेश सिंह, विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी, नगर विधायक राजीव गुंबर और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।read more:https://khabarentertainment.in/angry-over-not-receiving-honorarium-village-employment-officer-akash-tripathi-resigned/कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से किया गया, जिसका सजीव प्रसारण भी समारोह में उपस्थित लोगों ने देखा। इस अवसर पर राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने शिक्षा मित्रों के मानदेय को 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे सरकार का सराहनीय कदम बताया। साथ ही उन्होंने शिक्षामित्रों और उनके परिजनों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।नगर विधायक राजीव गुंबर ने शिक्षा मित्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर जनप्रतिनिधि हमेशा सहयोग के लिए तैयार हैं। वहीं विधायक मुकेश चौधरी ने कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में विकसित हो रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की अपील की।जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि स्मार्ट क्लास और आधुनिक संसाधनों के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने सभी शिक्षकों से निपुण विद्यालय, निपुण ब्लॉक और निपुण जनपद बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान जनपद के प्रत्येक विकास खंड से उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो-दो शिक्षा मित्रों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और डमी चेक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालयों में उपयोग की जाने वाली शिक्षण सामग्री, छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल और दिव्यांग बच्चों के लिए ब्रेल लिपि आधारित शिक्षा व्यवस्था का अवलोकन भी अतिथियों ने किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. हर्षदेव स्वामी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल, खंड शिक्षा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने शिक्षा मित्रों के उत्साहवर्धन के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *