बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण मंगलवार को नजीबाबाद रोड स्थित कृष्णा फार्म हाउस में देखा गया। कार्यक्रम में जनपद के शिक्षामित्रों को मानदेय बढ़ोतरी के उपलक्ष्य में चेक वितरित कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधायक अशोक राणा, ओम कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह तथा जिलाधिकारी जसजीत कौर की गरिमामय उपस्थिति रही।read more:https://khabarentertainment.in/the-minister-in-charge-arrived-at-the-womens-hospital-to-review-the-arrangements/इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षामित्रों की मानदेय बढ़ोतरी लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शिक्षामित्रों को बेसिक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके हितों के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि बढ़े हुए मानदेय से संबंधित शासनादेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए। साथ ही विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए।कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान, पर्यावरण और नवाचार से जुड़े विभिन्न शैक्षिक मॉडल प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना, पूर्व विधायक श्रीमती कमलेश सैनी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।मानदेय बढ़ोतरी के साथ शिक्षामित्रों का सम्मान न केवल उनके मनोबल को बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है, बल्कि इससे जनपद की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।