अमेयमाफी-हरबंसपुर मार्ग जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

Share
भेटुआ/अमेठी। विकासखंड भेटुआ मे अमेयमाफी से हरबंसपुर जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग का कुछ हिस्सा पूर्व में डामरीकृत किया गया था, लेकिन वह भी उखड़ चुका है, जबकि आधे से अधिक रास्ता अब भी कच्चा पड़ा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से मार्ग निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।read more:https://khabarentertainment.in/saffron-flag-hoisted-at-shyama-prasads-birthplace-bjp-to-form-government-in-bengal-for-the-first-time/हरिकेश यादव, लाल जी, सुखदान शर्मा, गंगा पाल और जंग बहादुर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं रोजाना आवागमन करते हैं, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है।
बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है और एम्बुलेंस जैसी आपात सेवाओं का पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *