आंधी से ठप हुई बिजली, 16 घंटे बाद बहाल

Share
शेरकोट । नगर में बीती रात आई तेज आंधी-तूफान ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरी रात आपूर्ति ठप रही। करीब 16 घंटे बाद विभागीय टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सप्लाई बहाल की।
बिजली गुल रहने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। घरों में पानी की आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। दिनभर लोग बिजली बहाली का इंतजार करते रहे।read more:https://pahaltoday.com/wife-cannot-ask-for-husbands-income-tax-details-through-rti/
विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने लगातार मरम्मत कार्य करते हुए क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त किया। इसके बाद कहीं जाकर आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विद्युत विभाग के जेई मोईनुद्दीन ने बताया कि देर रात आई तेज आंधी के कारण हाईवे-74 किनारे तीन पेड़ टूटकर 33 केवी लाइन पर गिर गए थे। वहीं, हरेवली तिराहे के पास केबल वायर बॉक्स में भी फॉल्ट आ गया था, जिसके चलते आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *