महिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री

Share

बाराबंकी। जिले में भारी बारिश के बाद जिला महिला अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया। इसी बीच जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री की गाड़ी को लबालब पानी के बीच से होकर अस्पताल परिसर तक पहुंचना पड़ा। बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं अस्पताल में जलभराव से मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई। परिसर में जगह-जगह पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया था। निरीक्षण के दौरान मंत्री सुरेश राही ने दवा भंडार कक्ष, वितरण कक्ष, अल्ट्रासाउंड रूम, लेबर रूम, कैंटीन और इमरजेंसी वार्ड का बारीकी से जायजा लिया।read more:https://pahaltoday.com/complete-the-incomplete-construction-work-within-the-time-limit-dm/

उन्होंने भर्ती मरीजों से बात कर चिकित्सकीय सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। मंत्री ने अस्पताल अधीक्षक को शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और मरीजों को असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों और सीएमएस को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में बाहरी दवाओं का उपयोग न किया जाए। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही दवाओं से ही बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि बाहरी दवाओं की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाएं कुल मिलाकर संतोषजनक पाई गईं, हालांकि कुछ छोटी-मोटी कमियां मिली हैं। इन्हें जल्द दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-समय पर अस्पताल का निरीक्षण जारी रहेगा। वहीं, जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि रास्ते को ऊंचा करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने पर मार्ग को ऊंचा कराया जाएगा, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *