भदोही। पश्चिम बंगाल व असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचंड बहुमत के साथ जीत पर नगर पंचायत नई बाजार में शीतला माता मंदिर चौराहे पर भाजपा नेता राजीव मोदनवाल के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। बैंड बाजे की थाप पर जीत की खुशी में कार्यकर्ता थिरके और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।read more:https://pahaltoday.com/now-heavy-fines-will-be-imposed-for-carrying-pets-in-trains-without-booking/
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप गुप्ता एवं विनय उमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है देश में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे ने यह बता दिया कि सुशासन की स्थापना सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों तक पश्चिम बंगाल में जंगलराज कायम रहा। बंग्लादेशी घुसपैठियों के जरुर टीएमसी चुनाव जीतना चाहती थी। लेकिन 15 सालों से टीएमसी सरकार से त्रस्त पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास जताते हुए प्रचंड बहुमत के साथ जीत दिलाई। पश्चिम बंगाल की जनता को अब सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जो अभी तक वहां की जनता को नहीं मिल पा रहे थे। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा की जीत तो पहले से ही सुनिश्चित थी। वहां के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा ने बहुत काम किया है। जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए एक बार फिर असम में सरकार बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा एक-एक कर देश के सभी राज्यों में अपना परचम लहराते हुए सरकार बना रही है। वह दिन अब दूर नहीं कि शीघ्र ही देश के अन्य राज्य जहां पर भाजपा की सरकार नहीं है वहां बदलाव की बयार न बहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 2027 की विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। जो सत्ता परिवर्तन का सपना देख रहे हैं। उनका सपना पूरा नहीं होगा। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2027 में भी यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी।इस मौके पर मनोज गुप्ता, रवि जायसवाल, डब्बू शर्मा, धीरज गुप्ता, कन्हैयालाल साहू, रेखा, गीता देवी, धर्मेंद्र अमर, वासुदेव यादव, मुन्ना चौहान, शुभम जायसवाल, उज्जवल जयसवाल व इंद्रपाल चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।