अजीता अध्यक्ष व आनंद बनाए गए लायंस क्लब ज्ञानपुर के सचिव 

Share
भदोही। लायंस क्लब ज्ञानपुर के वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी गठन के लिए रविवार की सायं चकवा स्थित लायन हरेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर बैठक हुई। जिसमें चुनाव प्रभारी पीएमजेएफ लायन अरविंद भट्टाचार्य की देखरेख में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। जहां पर लायन अजीता प्रसाद पांडेय को अध्यक्ष व लायन आनंद कुमार गुप्ता को सचिव मनोनीत किया गया।read more:https://pahaltoday.com/9-people-died-due-to-ac-explosion-15-were-saved/
इस दौरान कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी लायन हरेंद्र प्रताप सिंह को दी गई, जबकि प्रथम उपाध्यक्ष लायन आनंद प्रकाश तिवारी एवं द्वितीय उपाध्यक्ष लायन अरुण कुमार बनाए गए। संयुक्त सचिव लायन विमलेश पांडेय, क्लब एडमिन लायन अरविंद भट्टाचार्य, सर्विस चेयरमैन लायन कमल कुमार, मेंबरशिप चेयरमैन लायन अभय श्रीवास्तव, मार्केटिंग चेयरमैन लायन विजय कुमार सिंह, एलसीआईएफ चेयरमैन एमजेएफ लायन प्रमोद कुमार गुप्ता, लायन टेमर लायन अजीत कुमार पांडेय व टेल ट्विस्टर लायन अटल सिंह को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। वहीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के लिए लायन डॉ.भारतेंदु द्विवेदी, लायन डॉ?घनश्यामदास गुप्ता,
लायन संजय तिवारी व लायन विनोद कुमार गुप्ता सर्वसम्मति से चुने गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *