थाना कोतवाली बिसवा में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने किया उदघाटन।

Share

सीतापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की पहल पर बिसवां कोतवाली में आधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में आरक्षी दीपक सिंह चौहान एवं आरक्षी अंकित द्वारा फीता काटकर किया गया। कोतवाली क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की निगरानी तथा आमजन की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग इसी कंट्रोल रूम से की जाएगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह,पुलिस उपाधीक्षक बिसवां अमन सिंह,प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बिसवां राम राघव सिंह,नायब तहसीलदार गिरीश चंद्र,सुधीर श्रीवास्तव तहसील प्रशासन के अधिकारी,नगर के वरिष्ठ नागरिक,व्यापारी वर्ग एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/minister-ek-sharma-inaugurated-the-kejaria-galaxy-showroom-proprietor-ajay-pratap-rai-was-present/पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया नगर के मुख्य स्थानों पर कैमरा लगाने का मुख्य उद्देश्य अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित नजर तथा घटनाओं के त्वरित अनावरण में सहायता प्रदान करना है। सीसीटीवी व्यवस्था से कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। थाना कोतवाली बिसवा को 35 पुरुष रिक्रूट एवं 11 महिला रिक्रूट भी प्राप्त हुए,जिससे पुलिस बल की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जा सकेगी। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि तकनीक के माध्यम से पारदर्शी, प्रभावी और उत्तरदायी पुलिसिंग की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *