छुटमलपुर । कस्बे के रुड़की रोड स्थित देवरत्ना पैलेस में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ एवं पटका पहना कर जोरदार स्वागत किया l राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओ से भाजपा द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की ताकि आमजन उन योजनाओं से लाभ उठा सके l उन्होंने बताया कि यहां से वे मां शाकंभरी माता के दर्शन करेंगे तथा उसके बाद वे सतपुरा में शिव गोरक्ष कृपा शक्ति धाम मंदिर में उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे । उसके बाद महिला जन आक्रोश सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे lread more:https://pahaltoday.com/asp-shubham-agarwal-conducted-the-half-yearly-inspection-of-chauri-police-station/ राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का बरौली में डीएस अध्यक्ष सोनेन्द्र राणा की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा, विधायक मुकेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, जिला पंचायत सदस्य बिजेन्द्र कश्यप,पूर्व विद्यायक महिपाल माजरा, साहब सिंह पुंडीर, अभय प्रताप सिंह राणा,मंडल अध्यक्ष अमित सेन, गन्ना समिति टोडर पुर अध्यक्ष मुल्की राज सैनी ,योगेश राणा प्रधान, अंकित वर्मा, संजय राणा, समाज सेवी नीरज जैन, मंडल उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, बबीता काम्बोज, अंकुर सैनी, विनोद गोयल, अनुज राणा, राहुल कश्यप, मोनी काम्बोज, प्रधान विजय राणा, सुखपाल कंबोज , मनोज महेश्वरी, सभासद ओम प्रकाश सैनी, सभासद रजत पुंडीर, सभासद बब्बू राठौर, अंकित राज, गगन वर्मा, विकास राठौड़, धर्मपाल सैनी, रेनू काम्बोज, रेनू सैनी, उर्मिला सैनी, लवी शर्मा, रोहित राणा , परविंदर राणा, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे