सरकारी भवनों में गोबर निर्मित पेंट का उपयोग कराएं

Share
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सहारनपुर मंडल के सभी सरकारी भवनों में नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में गोबर से निर्मित खादी प्राकृतिक गोमय पेंट का उपयोग कर उक्त भवनों को ग्रीन बिल्डिंग के रुप में विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने इस सम्बंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र भी दिया। read more:https://pahaltoday.com/anger-over-attack-on-transgender-community-warning-of-agitation-if-no-action-is-taken/महापौर डॉ. अजय कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशों के अनुसार नगर निगम सहारनपुर द्वारा संचालित मां शाकुम्भरी कान्हा उपवन गौशाला को आत्म निर्भर बनाने के लिए गौशाला द्वारा गाय के गोबर से गोमय प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया जा रहा है। देश की तीन बड़ी प्रयोगशालाओं द्वारा उक्त पेंट की गुणवत्ता का परीक्षण भी किया जा चुका है। गोमय प्राकृतिक पेंट जीवाणुरोधक, एंटीफंगल, पर्यावरणपूरक, ऊष्णतारोधक, किफायती, गंधरहित, विषरहित तथा भारी धातुओं से मुक्त जैसे अष्टलाभ से परिपूर्ण है। महापौर ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि सहारनपुर मंडल के शासकीय भवनों को ग्रीन बिल्डिंग के रुप में विकसित करने की संकल्पना और गौशाला को आत्म निर्भर बनाने हेतु सहारनपुर मंडल के समस्त शासकीय भवनों में गोमय पंेट अनिवार्य बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *