ई-लॉटरी से होगा चयन, किसानों के लिए बीज मिनीकिट मुफ्त—ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Share
गाजीपुर। दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने बीज उपलब्ध कराने हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in⁠� पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।read more:https://pahaltoday.com/senior-citizen-cell-meeting-held-at-muradnagar-police-station/विभाग के अनुसार उर्द, मूंग, अरहर, तिल, ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा एवं मडुवा (रागी) के बीज मिनीकिट किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, सामान्य बीज योजना के तहत धान, ढैंचा, उर्द, तिल और अरहर के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर पीओएस मशीन के माध्यम से दिए जाएंगे।  इसके अलावा संकर ज्वार, बाजरा और मक्का के बीज भी डीबीटी के जरिए अनुदान पर सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों से प्राप्त किए जा सकेंगे। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि प्राप्त आवेदन संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक होती है, तो पात्र किसानों का चयन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *