बाराबंकी। रोटरी क्लब बाराबंकी के सदस्यों द्वारा मई दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर ममता गर्ल्स डिग्री कॉलेज, असैनी रोड, बाराबंकी के समस्त स्टाफ को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर रोटरी क्लब बाराबंकी द्वारा आयोजित दिलासा क्लीनिक, बाराबंकी में शैक्षणिक भ्रमण करने वाली मनोविज्ञान विभाग की सात छात्राओं-सुनयना देवी, संध्या धीमान, प्रिंशी, सपना कुमारी, समृद्धि मिश्रा, ज़ीनत खातून एवं निशा चौहान को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। क्लब अध्यक्ष डॉ. राजेश मोहन ने अपने संबोधन में बताया कि डॉ. संदीप बुधवार एक प्रतिष्ठित मनोरोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने छात्राओं को “समाज में व्यावहारिक मनोविज्ञान” विषय पर अत्यंत उपयोगी एवं विस्तृत जानकारी प्रदान की, जिससे छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।read more:https://pahaltoday.com/suspicious-death-of-a-youth-on-railway-track-sparks-uproar-murder-or-accident/डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि रोटरी क्लब बाराबंकी द्वारा समाज में महिलाओं के सशक्तीकरण एवं प्रत्येक वर्ग को सम्मान दिलाने हेतु निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। डीजीआरएच डॉ. सुधीर वर्मा ने रोटरी इंटरनेशनल के सात प्रमुख फोकस क्षेत्रों की जानकारी देते हुए विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सचिव डॉ. विमल बैसवार एवं सचिव-निर्वाचित राजेश अरोड़ा ‘बब्बू’ ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक सुश्री ज्योति कश्यप सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने रोटरी क्लब बाराबंकी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।