108 विरागसागर जी महामुनिराज का 64 वाँ अवतरण महोत्सव 2 मई को मनाया जाएगा

Share

गाजियाबाद-मोदीनगर। सकल दिगम्बर जैन समाज मोदीनगर द्वारा प.पू. राष्ट्रसंत, शुद्धोपयोगी संत सूरिगच्छाचार्य श्री 108 विरागसागर जी महामुनिराज का 64 वाँ अवतरण महोत्सव  शनिवार, 2 मई को प.पू. जिनागम पंथ प्रवर्तक, आदर्श महाकवि भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री विमर्शसागर जी महामुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मनाया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/a-khadim-performing-traffic-duty-at-the-dargah-was-attacked-a-case-was-registered-against-the-bully/श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर मोदीनगर में आचार्य संघ की पावन सानिध्य मे प्रातः काल जिनाभिषेक उपरान्त विधिवत जन्म महोत्सव की सभा प्रारंभ की जायेगी। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन, मंगलाचरण, पाद-प्रक्षालन, शास्त्रभेंट, गुरुपूजन एवं विनयांजलि के माध्यम से गुरु-महिमा का गुणगान किया जाएगा। संध्याबेला में 64 दीप थालों से गुरुवर की महाआरती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *