श्रम विभाग द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित, मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र कश्यप मा० राज्य मंत्री की उपस्थिति में 62 जोड़े का विवाह हुआ सम्पन्न

Share

गाजियाबाद। उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों की शादी ”सामूहिक विवाह” कार्यक्रम में स्थान-रामलील ग्राउन्ड कविनगर गाजियाबाद में सकुशल सम्पन्न कराई गई। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद गाजियाबाद के 14 जोड़े, बुलन्दशहर के 24 जोड़े एवं हापुड़ के 24 जोड़े कुल 62 जोड़े उपस्थिति हुए। सामूहिक विवाह में 27 जोड़े हिन्दू तथा 35 मुस्लिम जोड़े उपस्थित हुए। कार्यक्रम में वर-वधू के लिये फलो की टोकरी एवं लड्डू की टोकरी तथा वर-वधू के पक्ष के सभी उपस्थित व्यक्तियों के लिये नाश्ते व भोजन की उचित व्यवस्था तथा संस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था श्रम विभाग द्वारा करायी गयी। हिन्दू कन्याओं की शादी पंडित द्वारा तथा मुश्लिम कन्याओं की शादी काजी द्वारा पूर्ण विधि विधान से सम्पन्न करायी गयी।read more:https://pahaltoday.com/another-family-ruined-by-drug-abuse/
उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र कश्यप जी, मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, श्री अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद, श्री अनुराग मिश्र, उप श्रमायुक्त, गाजियाबाद, श्री कृष्ण अवतार, सहायक श्रमायुक्त गाजियाबाद एवं गाजियबाद क्षेत्र के श्रम प्रवर्तन अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियो द्वारा वर-वधू को आर्शीवाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ मंच पर उपस्थित गणमान व्यक्तियो द्वारा दीप प्रज्वलित से किया गया। उक्त के उपरान्त उप श्रमायुक्त श्री अनुराग मिश्रा द्वारा उपस्थित अतिथियो का स्वागत करते हुये अपने उदबोधन में सामूहिक विवाह आयोजन की उपयोगिता उसके सामाजिक उद्देश्य तथा श्रम विभाग द्वारा श्रमिको के लिये चलायी जा रही अन्य योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि मा० श्री नरेन्द्र कश्यप जी, ने श्रम विभाग द्वारा श्रमिको के कल्याण हेतु चलायी जा रही विभिन्न हितकारी योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी गयी है साथ ही सामूहिक विवाह योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये कहा की सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1 लाख रूपये मिलते हैं जिसमें से 15 हजार रूपये कार्यक्रम के आयोजन में खर्च होते हैं और शेष कुल 85000 / रू० प्रति लाभार्थी दिये जाते हैं, जो श्रमिक के सीधे खाते में ट्रान्सफर किया जाता है। श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना से श्रमिकों के चेहरे खिले हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *