महराजगंज तराई (बलरामपुर) साहेबनगर व हरिहरनगर में चिकन पॉक्स (चेचक) के मामले निकलने के के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने स्वयं दोनों गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने ग्रामीणों को इस संक्रामक रोग से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने इसके प्रमुख लक्षण बताए, जिनमें तेज बुखार, शरीर पर खुजलीदार दाने, दानों में पानी भरना, दानों के फूटने पर पपड़ी बनना, कमजोरी और बेचैनी शामिल हैं। उन्होंने समय पर पहचान और उचित सावधानी बरतने पर जोर दिया।read more:https://pahaltoday.com/traders-met-the-dm-regarding-various-problems-and-submitted-a-memorandum/इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया, प्रत्येक परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श प्रदान किया।संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए गांव में एंटी-लार्वा का छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग और फॉगिंग भी कराने के निर्देश दिए गए । राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान मीजल्स (खसरा) का कोई मामला सामने नहीं आया। मरीज की स्थिति फिलहाल सामान्य है। और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डाक्टर सुजीत कुमार,डॉ. बालमुकुंद मौर्या, डाक्टर मनीष सिंह, राकेश सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।