पिलखुवा में  दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। 

Share
 पिलखुआ
करीब 3:00 बजे आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते दिन में ही अंधेरा सा छा गया। तेज धूप और उमस से परेशान लोग इस बदलाव से काफी खुश नजर आए। पिछले कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन अचानक बदले मौसम ने राहत पहुंचाई।read more:https://pahaltoday.com/the-delegation-of-the-pupae-committee-met-the-district-magistrate-and-submitted-a-memorandum/
हवा की गति बढ़ने और तापमान में गिरावट आने से वातावरण सुहावना हो गया।  इस बदलाव से बड़ी राहत मिली है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की भी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *