बाराबंकी। सेंट्रल एकेडमी द्वारा आयोजित यू.के. ग्राउंड में बुधवार को तीसरे दिन विद्यालय की प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। प्रथम पाली में सेंट्रल एकेडमी इंदिरा नगर और तिरुपति मांटेसरी के बीच खेला गया। जिसमें चार विकेट से सेंट्रल एकेडमी इंदिरा नगर ने अपनी जीत हासिल की। द्वितीय टीम के अंतर्गत सेंट्रल एकेडमी बाराबंकी और एस.डी. कॉलेज बाराबंकी के बीच मैच खेला गया। जिसमें सेंट्रल एकेडमी बाराबंकी ने 24 रन से एस.डी. कॉलेज से जीत हासिल की। इस अवसर पर विजयी खिलाड़ियों के एग्जीक्यूटिव एडमिनिस्ट्रेटर शिवांगम वत्स व निधि वत्स और प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीत की बधाई दी।read more:https://pahaltoday.com/the-victim-should-get-speedy-justice-the-complaint-should-be-resolved-based-on-the-satisfaction-of-the-complainant-dm/ मैच का फाइनल मैच गुरूवार को खेला जाएगा। जिसकी अध्यक्षता सेंट्रल एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. संगम मिश्र करेंगे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी बैजनाथ मिश्र, स्कोरर अनिल अरोड़ा, अंपायर निशांत सिंह एवं रोहन यादव विद्यालय के कोच राकेश पाल, जुबिन जॉय, सरिता यादव, रोहित चतुर्वेदी अश्विनी कुमार वर्मा, हिमांशु कुमार मौजूद रहे।