डीएम जसजीत कौर की सख्ती—पेयजल, छाया, गोशालाओं और स्वच्छता पर विशेष फोकस

Share
बिजनौर । कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में नगरीय निकायों के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आमजन को गर्मी से राहत देने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने और शहर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।read more:https://worldtrustednews.in/ups-map-will-change-on-april-29th-with-the-inauguration-of-the-ganga-expressway-preparations-in-full-swing-in-rae-bareli/
डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर टीन शेड लगाकर छाया की व्यवस्था करने को कहा, ताकि राहगीरों को तेज धूप से राहत मिल सके।
गोशालाओं की स्थिति पर सख्त रुख अपनाते हुए डीएम ने नियमित निरीक्षण, स्वच्छ पेयजल, चारा और छाया की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई और पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा, साथ ही पारदर्शिता और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए।
पेयजल योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित जल टंकी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने और नगर क्षेत्रों में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जहां कहीं भी जल आपूर्ति में बाधा है, उसे प्राथमिकता पर ठीक करने को कहा गया। पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए कैंप लगाए जाएं। पात्र रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आसान प्रक्रिया के तहत ऋण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।  स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी डीएम ने सख्ती दिखाई और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कचरा निस्तारण और नियमित सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने, अवैध अतिक्रमण हटाने और राजस्व वसूली बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त रखने और खराब लाइटों को जल्द ठीक कराने के निर्देश भी दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अंशिका दीक्षित सहित नगर निकायों के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *