बिजनौर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत विधानसभा बिजनौर की सामूहिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन होटल नरेश, राठी टावर (वेयर हाउस के निकट) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में विधानसभा के पांचों मंडलों बिजनौर, आदमपुर, मंडावर, झालू और मोहम्मदपुर देवमल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।read more:https://worldtrustednews.in/dhakivu-workers-will-show-black-flags-today-during-the-inauguration-of-ganga-express-by-pm-and-cm/
कार्यशाला को कुल सात महत्वपूर्ण सत्रों में विभाजित किया गया था, जिसका विवरण निम्नवत है:
प्रथम सत्र (इतिहास विकास): मुख्य वक्ता पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा को अत्यंत सरलता से प्रस्तुत किया। सत्र की अध्यक्षता जिला मंत्री विनोद राठी एवं संचालन मंडल महामंत्री राजवीर चौहान ने किया। द्वितीय सत्र (वैचारिक अधिष्ठान): जिला सह मीडिया प्रभारी पंडित गोपाल धीमान ने पार्टी हित में वैचारिक शुद्धता, निस्वार्थ सेवा और पवित्र विचारों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। सत्र की अध्यक्षता विश्वेन्द्र शर्मा उर्फ देवेश ने की।
तृतीय सत्र (कार्य पद्धति): डॉ. बीरबल सिंह ने भाजपा की अद्वितीय कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मलिक ने की। चतुर्थ सत्र (कार्य विस्तार): वक्ता रचना पाल ने राष्ट्रवादी दृष्टिकोण के साथ पार्टी के विस्तार हेतु उच्चतम मानकों पर कार्य करने का मंत्र दिया। अध्यक्षता सतपाल प्रधान ने की। पंचम एवं षष्ठम सत्र (बूथ प्रबंधन व सरकार की उपलब्धियां): पूर्व जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश विश्वकर्मा ने पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूती की बारीकियां समझाईं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने और ईमानदारी से कार्य करने पर बल दिया। अध्यक्षता जिला मंत्री विनोद राठी ने की। सप्तम सत्र (सोशल मीडिया का महत्व): पंडित गोपाल धीमान ने आधुनिक युग में सोशल मीडिया की शक्ति और इसके माध्यम से भाजपा के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। सत्र के समापन की घोषणा अमरपाल शर्मा ने की। सात सत्रों के गहन प्रशिक्षण के पश्चात कार्यशाला का औपचारिक समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए आगामी सांगठनिक कार्यों के लिए पूरी निष्ठा से जुटने का संकल्प दिलाया।