जुलूस निकाल कर महिलाओं ने विपक्षी नेताओं का फूंका पुतला

Share

सोनभद्र। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित न होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऊषा शर्मा की अध्यक्षता में राम मंदिर प्रांगण से महिलाओं ने जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी कीं।read more:https://worldtrustednews.in/youth-congresss-save-farmers-and-youth-yatra-will-start-from-saharanpur-and-will-be-inaugurated-on-may-1/
राम मंदिर से जुलूस की शक्ल में निकली महिलाएं मातृ शक्ति जिंदाबाद, भारत माता की जय और वंदे मातरम् का नारा लगाते हुए सुभाष तिराहा पर पहंुची। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव सहित अन्य विपक्षी नेताओं का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की संयोजक मीनू चैबे ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित न किया जाना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के विरोध के कारण ही यह महत्वपूर्ण बिल लंबित है। उन्होंने कहा कि यह आक्रोश केवल ओबरा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में महिला मोर्चा द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित कर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द इस विधेयक को पारित कर महिलाओं को उनका अधिकार दिलाया जाए। इस मौके पर सतीश पाण्डेय, निवास तोमर, उमेश सिंह पटेल, बृजेश पाण्डेय, रंजना सिंह, विशाल गुप्ता, सुखनन्दन चैरसिया, सुनीता पाण्डेय, हेमलता जायसवाल, सरिता सिंह, अनुज त्रिपाठी, सुनील सिंह, विवेक तोमर, नित्यानंद दूबे, सुशील कुशवाहा, निलेश मिश्रा, किरन सिंह, पुष्पा दूबे, सुषमा कुशवाहा, अभिषेक शर्मा, अभिषेक सिन्हा, सावित्री देवी, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *