सोनभद्र। थाना दुद्धी की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को 35,348 की धनराशि वापस दिलाकर सराहनीय कार्य किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई।read more:https://worldtrustednews.in/musanagar-police-station-took-action-and-arrested-one-wanted-accused-of-breaking-into-a-house-and-committing-theft-along-with-stolen-goods-worth-%e2%82%b95320/
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा दुद्धी निवासी अलाउदीन पुत्र अहुर अंसारी से अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर यूपीआई के माध्यम से 35,348 की ठगी कर ली थी। पीड़ित ने इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए दुद्धी थाना की साइबर टीम ने तत्काल साक्ष्य एकत्र कर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया और ठगी की गई धनराशि को होल्ड कराया। बाद में न्यायालय से आदेश प्राप्त कर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करायी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। किसी के साथ भी अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें।