यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Share

बाराबंकी। शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह ने सोमवार सायंकाल पटेल तिराहा, पुराना बस स्टैंड, छाया चौराहा, नेबलेट चौराहा तथा धनोखर क्षेत्र सहित जाम प्रभावित स्थानों का पैदल स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यातायात अवरोध के कारणों, सड़क किनारे अतिक्रमण, ई-रिक्शा संचालन, वेंडिंग जोन की स्थिति तथा चौराहों पर यातायात दबाव की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर के प्रमुख मार्गों पर पूर्व से लागू वन-वे व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाए तथा जाम प्रभावित क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन के लिए समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।read more:https://pahaltoday.com/war-stress-a-world-full-of-anguish-for-550-million-people-living-in-the-anxiety-of-war/ जिलाधिकारी ने ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित करने हेतु प्रमुख चौराहों पर स्थान चिन्हित कर वहीं से सवारी बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे अनियंत्रित ठहराव एवं अव्यवस्थित पार्किंग को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। छाया चौराहा एवं वेंडिंग जोन क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जाम प्रभावित क्षेत्रों में सड़क किनारे संचालित प्रतिष्ठानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर यातायात सुधार के लिए व्यावहारिक एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि शहर को जाममुक्त, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन, व्यापारी एवं आमजन सभी की सहभागिता आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अतिक्रमण नियंत्रण, यातायात संकेतकों, पार्किंग प्रबंधन एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े बिंदुओं पर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम गुंजिता अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *