भाजपा की महिला विंग ने राहुल व अखिलेश का पुतला फूंका

Share

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। यह प्रदर्शन खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। भाजपा ने इस अवसर पर जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और जमकर नारेबाजी की। पदयात्रा जिला पंचायत परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छाया चौराहा पहुंची। यहीं पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर विरोध करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। प्रदर्शन से पहले एक प्रेसवार्ता में पत्रकारों ने मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा से 2027 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत टिकट देने के संबंध में सवाल किया। मंत्री ने इस पर सीधे तौर पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने विपक्षी दलों पर इस मुद्दे पर रुख स्पष्ट न करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।read more:https://pahaltoday.com/debate-erupts-over-traffic-jams-in-the-city-encroachment-not-e-rickshaws-is-the-real-reason/
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग
बाराबंकी। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर एक व्यापक अभियान चलाया गया। संत समाज के आह्वान पर सैकड़ों गौभक्तों और संतों ने पदयात्रा कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह आयोजन गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत देश भर की 5000 तहसीलों में एक साथ ज्ञापन सौंपने की पहल का हिस्सा था। कार्यक्रम की शुरुआत लाजपतनगर स्थित राम जानकी मंदिर में विधिवत गौ पूजन से हुई। इसमें सैकड़ों गौभक्तों और संतों ने भाग लेकर गौ माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद सभी श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए नवाबगंज तहसील पहुंचे। तहसील पहुंचने पर उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के साथ-साथ उनके संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के लिए प्रभावी नीतियां लागू करने की मांग की गई। इस अवसर पर हंसानंद आश्रम के पूज्य महाराज स्वामी अमृतानंद तीर्थ जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला प्रभारी विनीत राजपूत, नवाबगंज तहसील प्रभारी प्रखर दीक्षित, आरएसएस के नगर प्रचारक विभम जी, हिन्दू जागरण मंच के मनीष श्रीवास्तव, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित सिंह सहित सैकड़ों गौभक्त और नगर के पुरोहित मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *