ललितपुर- पुलिस अधीक्षक, जनपद मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी पाली अजय कुमार के पर्यवेक्षण में थाना बालाबेहट पर जनसुनवाई/पोर्टल पर गिरे / खोये हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में नियमानुसार गुमशुदगी अंकित की गयी थी । थाना बालाबेहट पुलिस टीम ने पीड़ितों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रपत्रों का अवलोकन कर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुये भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR पोर्टल पर आवेदक के प्रपत्रों को अपलोड करके, विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से प्राप्त तकनीकी डेटा का अवलोकन व तकनीकी विश्लेषण कर प्राप्त जानकारी के आधार पर 01 अदद गिरे हुए/खोये हुए मोबाइलों को बरामद कर उनके स्वामियों को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । पीड़ितों का मोबाइल फोन उन्हे वापस मिलने पर, उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक, ललितपुर व थाना बालाबेहट पुलिस की भूरि – भूरि प्रशंसा की गयी ।read more:https://pahaltoday.com/leaders-demand-direct-talks-with-home-minister-to-grant-statehood-to-ladakh/बरामदगी की विवरणः- 01 अदद मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कम्पनी, अनुमानित कीमत 37,000/- रुपये।बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेन्द्र पाल थाना बालाबेहट जनपद ललितपुर ।उ0नि0 सतीश बाबू थाना बालाबेहट जनपद ललितपुर । का0 आनन्द कुमार थाना बालाबेहट जनपद ललितपुर