कायमगंज/फर्रुखाबाद कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। आज उसी घटना के संबंध में ग्राम छोटी पैथान बुजुर्ग निवासी सुधीर कुमार ने कोतवाली कायमगंज में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका भाई रौनक सिंह (उम्र लगभग 28 वर्ष) दिनांक 22 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर से ब्राहिमपुर जागीर बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पेट्रोल पंप के पास कायमगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस (संख्या UP78LN5481) ने लापरवाहीपूर्वक उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रौनक सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।read more:https://pahaltoday.com/irrigation-department-officials-closed-the-old-route-on-dhandhraul-dam/ घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और सूचना पुलिस को दी गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।