*पौधों की जीवितता सुनिश्चित करने एवं नदियों की स्वच्छता पर विशेष जोर।*

Share
 हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वेटलैंड समिति की बैठक माॅ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्टेªट में आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण हाअभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों की सिंचाई, फेंसिंग, संरक्षण एवं उचित देखभाल की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पौधों की जीवितता सुनिश्चित करने के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी एवं सतत देखभाल के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ पौधों का संरक्षण एवं उनका उचित रख-रखाव भी प्राथमिकता में रखा जाए।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला द्वारा अवगत कराया गया कि वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों की 100 प्रतिशत जियो टैगिंग की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने पौधों की जियो टैगिंग के साथ उनके संरक्षण एवं जीवितता की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिला गंगा समिति की बैठक के दौरान जनपद में नदियों की स्वच्छता एवं साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने नदी तटों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा नदियों में प्रदूषण की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पर्यावरण संरक्षण, नदियों की स्वच्छता एवं जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *