कुशीनगर: कुशीनगर की माटी से निकलकर वैश्विक पटल पर साहित्य की अनूठी पहचान स्थापित करने वाली वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शुभदा पांडेय गुरुवार को अपनी जन्मस्थली सेवरही स्थित किसान पीजी कॉलेज पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में स्थापित अपने पिता पंडित प्राचार्य सुदामा शुक्ल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अपनी जन्मभूमि और शिक्षा की धरती पर पहुँचकर पुलकित हुईं डॉ. पांडेय ने यहाँ से जुड़े अनेक संस्मरण साझा किए और अपने गुरुजनों को श्रद्धापूर्वक याद किया।read more:https://worldtrustednews.in/opposition-mps-served-notice-to-remove-gyanesh-kumar-from-his-post/विविध विधाओं में पुस्तकें लिखने वाली और अब तक चार विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकीं डॉ. शुभदा पांडेय ने छात्रों और शिक्षकों के बीच काव्य पाठ कर प्रेरणा का संचार किया। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा, प्रकृति और संस्कारों के समन्वय पर विशेष बल देते हुए कहा कि इसी धरती ने उन्हें जीवन के मूलभूत संस्कार दिए हैं। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र वर्मा, डॉ. दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, मंजेश कुमार भारती और विजय कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. शुभदा की साहित्यिक उपलब्धियों की सराहना की।