गाजीपुर: पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा, रामपुर बाजार से गिरफ्तारी

Share
गाजीपुर । अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर मांझा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।read more:https://worldtrustednews.in/officials-are-unaware-that-rs-90000-was-withdrawn-in-the-name-of-boring/
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक मोतीलाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना रामपुर मांझा में दर्ज मुकदमा संख्या 42/2026, धारा 137(2), 65(1), 87 बीएनएस एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी अभिरंजन चौधरी (19 वर्ष) को रामपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ग्राम मलहटोला, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक मोतीलाल, चौकी प्रभारी पैकवली, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *