अफवाह ने बिगाड़ा बिरादरी का माहौल; मछली मार्केट बंद होने पर ‘रईस’ की जमकर पिटाई

Share
स्योहारा/बिजनौर। नगर के मछली बाजार को बंद कराए जाने की खबर के बाद उपजे विवाद ने गुरुवार की रात हिंसक रूप ले लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा बाजार बंद कराने की कार्रवाई को बिरादरी के ही एक व्यक्ति की मुखबिरी मानकर महिगीर बिरादरी के कुछ लोगों ने उसे बंधक बनाकर बिरादरी की मिटिंग मे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।read more:https://pahaltoday.com/a-fierce-fire-from-wheat-stalks-burns-down-a-house-injuring-a-woman/गुरुवार को पुलिस प्रशासन के आदेश पर स्योहारा का मछली बाजार पूरी तरह बंद रहा। बता दें कि यह बाजार मुख्य रूप से महिगीर बिरादरी के लोगों द्वारा संचालित किया जाता है। बाजार बंद होने के बाद बिरादरी में यह अफवाह तेजी से फैल गई कि रईस महिगीर ने पुलिस में कोई झूठी शिकायत की है, जिसके कारण सभी की रोजी-रोटी पर संकट आया है। मीटिंग के बहाने बुलाया और कर दिया हमला अफवाह से नाराज बिरादरी के लोगों ने गुरुवार की रात करीब 10 बजे एक मीटिंग आयोजित की। आरोप है कि इरशाद और कासिम नामक व्यक्ति रईस को ‘बिरादरी की मीटिंग’ के बहाने बुलाकर ले गए। रईस जैसे ही वहां पहुँचा, पहले से घात लगाकर बैठे शाहिद पुत्र अकबर, मुजाहिद पुत्र शाहिद, शुऐब पुत्र रफीक, रफीक पुत्र जहूर और चार अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। रईस का आरोप है कि इन लोगों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा, जिससे उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस की कार्रवाई मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित रईस की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रफीक पुत्र जहूर का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि घायल रईस का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद चोटों की गंभीरता के आधार पर मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी (तरमीम) की जाएगी। फिलहाल पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *