अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने प्रतिनिधिमंडल पर हमले की घटना की कड़ी निंदा की

Share
गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने हाल ही में हुई घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुखद घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की वे कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल पर सुनियोजित तरीके से कायराना हमला किया गया, जिसकी अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार से घटना के दौरान पत्थरबाजी की गई, उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो कश्मीर घाटी जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी गई हो।read more:https://pahaltoday.com/global-brokerage-firm-bernstein-wrote-a-letter-to-pm-modi-saying-economic-challenges-should-be-resolved/सुजीत यादव ने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि निर्दोष लोगों को किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए और उन्हें हर संभव राहत प्रदान की जाए। अंत में उन्होंने कहा कि यदि दोषियों पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इस प्रकार की निंदनीय घटनाएं भविष्य में फिर से हो सकती हैं, जो समाज में भय और अशांति का कारण बनेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *