रामनगर बार एसोसिएशन चुनाव, अध्यक्ष, महामंत्री पद पर सीधा मुकाबला

Share

रामनगर, बाराबंकी। तहसील बार एसोसिएशन रामनगर में 30 अप्रैल 2026 को होने वाले चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। एल्डर्स कमेटी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित थी। इस समय सीमा तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया, जिससे अध्यक्ष, महामंत्री और उपाध्यक्ष तृतीय पदों पर चुनाव होना तय हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए मान सिंह एडवोकेट और शिवप्रकाश अवस्थी एडवोकेट के बीच सीधा मुकाबला होगा। महामंत्री पद पर आनन्द प्रताप सिंह एडवोकेट, कमला पति तिवारी एडवोकेट और सुरेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट मैदान में हैं। उपाध्यक्ष तृतीय पद के लिए देवकनी प्रसाद रावत एडवोकेट और पुनीत कुमार वर्मा एडवोकेट के बीच चुनावी टक्कर देखने को मिलेगी। अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है। एल्डर्स कमेटी ने जानकारी दी कि शेष कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित कर दिया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बी.डी. खान एडवोकेट निर्विरोध चुने गए हैं।read more:https://pahaltoday.com/pawan-khera-gets-a-setback-from-the-high-court-anticipatory-bail-plea-rejected/ उपाध्यक्ष प्रथम के रूप में गिरजेश कुमार शुक्ला एडवोकेट तथा उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर चौतन्य नारायण एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर अरुण कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) के रूप में हंसराज एडवोकेट और कोषाध्यक्ष पद पर गुरुदेव सिंह एडवोकेट निर्विरोध चुने गए हैं। सदस्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदों पर भी कई अधिवक्ताओं को निर्विरोध चुना गया है, जिनमें राजू कुमार मिश्रा, बृजेश कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार तिवारी, ललित कुमार त्रिपाठी, महेश कुमार सिंह और चन्दनमणि तिवारी प्रमुख हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *