बाराबंकी। नगर के मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर निवासी एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा नैना घोष ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 83.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने पूरे कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया।read more:https://pahaltoday.com/district-election-officer-along-with-political-parties-visited-evmvvpat-warehouse/ इस उपलब्धि से कालेज से जुड़े शिक्षक व शिक्षिकाओं के अलावा छात्रा के माता-पिता गौरवान्वित है। शुक्रवार को सत्यप्रेमी नगर वार्ड की सभासद मुक्ता सिंह एवं पूर्व सभासद व रंगकर्मी देवेंद्र प्रताप सिंह (ज्ञानू) ने नैना घोष के घर जाकर बधाई दी तथा शुभकामनाएं दी। देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नैना घोष की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि उन छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है जो सीमित संसाधनों में भी बड़े लक्ष्य हासिल करने का संकल्प रखती हैं। इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने नैना को बधाइयां दी।