दवा के लिए बड़े शहरों पर आश्रित नहीं रहेगा बाराबंकी: सतीश शर्मा

Share

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश चन्द शर्मा ने शुक्रवार को देवा रोड स्थित उ. प्र. पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और भाजपा नेता पंकज गुप्ता ‘पंकी’ के आवास पर थोक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के नए प्रतिष्ठान ए.बी मेडिकल का फभ्ता काटकर उद्घाटन किया। उनके आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गर्मजोशी से राज्यमंत्री सतीश शर्मा का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा नेता पंकज गुप्ता ‘पंकी’ और ए.बी मेडिकल की संचालिका निकिता गुप्ता को बधाई दी। मंत्री ने यहां उद्घाटन समारोह में कहा कि ऐसे मेडिकल स्टोर खुलने से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। चिकित्सा के क्षेत्र में ए.बी मेडिकल का महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को कम दर में दवाओं के अलावा महत्वपूर्ण चिकित्सीय सामग्री और चिकित्सी उपकरण मिलेंगे ताकि उन्हें अब दवा लेने के लिए बड़े शहरों पर आश्रित नहीं रहना पड़े। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालिका निकिता गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सासंद प्रियका सिंह रावत ने कहा कि जिले में मेडिकल प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय लोगों को शहरी क्षेत्र में ऐसी सुविधाएं मिलने से काफी सहुलियत मिलेगी। सस्ते दामों पर लोगों को दवाएं उपलब्ध कराएं ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति पूर्ण रूप से इलाज करा सके।read more:https://pahaltoday.com/fire-in-many-refineries-of-the-world-including-pachpadra-refinery-coincidence-or-some-big-pattern/ गरीब की सेवा करना ही इंसान का धर्म है। मेडिकल प्रतिष्ठाान के संचालक निकिता गुप्ता, गौरव गुप्ता और यश गुप्ता ने बताया कि हमारे मेडिकल प्रतिष्ठान पर प्रतिष्ठित कंपनियों की दवाई उचित मूल्य पर उपब्लब्ध रहेंगे। इसके साथ-साथ यह प्रतिष्ठान सर्जिकल उपकरणों की सस्ते दामों पर होलसेल बिक्री करेगा। इस प्रतिष्ठान के प्रारंभ होने से क्षेत्र के चिकित्सकों, मेडिकल स्टोर्स एवं आमजन को गुणवत्तापूर्ण दवाएं एवं सर्जिकल सामग्री सुलभ रूप से उपलब्ध हो सकेगी। हमारी कोशिश रहेगी कि हम सभी आम जनमानस की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए कार्य करें। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, ज़ैदपुर विधायक गौरव रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष रामसिंह वर्मा ‘भुल्लन’, सीतापुर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और व्यापारी वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *