नगीना । एल आर एस एकेडमी के एक शिक्षक द्वारा बुरी नियत से कालेज की एक छात्रा का गला पकड़कर उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के प्रकरण में पीडित छात्रा को इंसाफ दिलाने व आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कार्यवाही कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विधार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने कालेज के गेट पर धरना देकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।read more:https://pahaltoday.com/global-brokerage-firm-bernstein-wrote-a-letter-to-pm-modi-saying-economic-challenges-should-be-resolved/अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध स्वरूप कालेज गेट पर धरना दिया और थाना प्रभारी अवनीत मान को ज्ञापन देकर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की तथा 24 घंटे में आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। थाना प्रभारी को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि अध्यापक इरशाद आलम द्वारा छात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर अभद्र व्यवहार करना निंदनीय है , अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ऐसी घटना का विरोध करता है, तथा इस घटना से कार्यकर्ताओं में रोष है , थाना प्रभारी को सौंपे गये ज्ञापन में आरोपी शिक्षक इरशाद के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है तथा 24 घंटे के भीतर कार्यवाही न किये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है । धरना देकर ज्ञापन देने वालों में अभाविप के जिला संयोजक धामपर अनुज राजपूत , जिला सहसंयोजक कुणाल शर्मा , अंश कर्णवाल , गौरव तोमर , शक्ति बालियान , सन्नी ,हर्ष ,अनंत सिंह ,प्रखर चौहान ,लक्ष्य व देव आदि अभाविप कार्यकर्ता शामिल रहे , उल्लेखनीय है कि गुरुवार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गारवपुर निवासी सत्यपाल सिंह द्वारा एसडीएम को एक शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया गया था कि कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ने वाली उसकी पुत्री 22 अप्रैल 2026 जब अन्य विधार्थियों के साथ आंतरिक परीक्षा दे रही थी तब कक्षा में मौजूद शिक्षक इरशाद उनकी पुत्री के पास आया और बुरी नियत से उसका गला पकड़कर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुये उसकी कापी फाड़कर फेंक दी। थाना प्रभारी अवनीत मान ने मामले की जांच कर कारवाही करने की बात कही है।