चांदनी क्लीनिक प्रकरणः जांच टीम ने दर्ज किए बयान, रिपोर्ट जल्द

Share
शेरकोट । करी 10 दिन पूर्व नगर स्थित चांदनी क्लीनिक में देर रात जांच के नाम पर पहुंचे नोडल अधिकारी और उनके साथ आए एक अन्य व्यक्ति पर लेडी चिकित्सक डॉ. सना के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा था। इस मामले में पीड़िता ने जिलाधिकारी सहित मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत की थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम धामपुर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया था, जिसमें डॉ. देवेंद्र और डॉ. आर. के. विश्वकर्मा को शामिल किया गया।read more:https://pahaltoday.com/pawan-khera-gets-a-setback-from-the-high-court-anticipatory-bail-plea-rejected/शुक्रवार की शाम जांच टीम चांदनी क्लीनिक पहुंची और मौके पर जांच करते हुए शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। इस दौरान टीम में नायब तहसीलदार कपिल आजाद, डॉ. देवेंद्र और डॉ. विश्वकर्मा मौजूद रहे।  जांच टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित तथ्यों को एकत्र किया है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। प्रकरण को लेकर स्थानीय चिकित्सकों और नागरिकों में भी चर्चा बनी हुई है, वहीं पीड़िता न्याय की उम्मीद लगाए बैठी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *