गंज । श्री विदुर गुरू गृह इण्टर कालेज दारानगर विदुर कुटी के छात्र छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया । वैज्ञानिक वर्ग की छात्रा वर्णिका शर्मा पुत्री विनय शर्मा ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कालेज टॉप किया । जबकि रिया पुत्री जयपाल सिंह ने मानविकी वर्ग मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करके कालेज का नाम रोशन किया । इनके अतिरिक्त इण्टर मानविकी वर्ग में वंशिका ने 86% अंशिका ने 82% मुबीशरा ने 79.8% वैज्ञानिक वर्ग में साक्षी शर्मा ने 79. 8% पायल ने 79.6% हिमांशी पाल ने 81% धैर्य पंडित ने 76.2 प्रतिशत शिवांगी ने 75% हाईस्कूल में कुलदीप कुमार सैनी ने 91% संजना ने 88.6 प्रतिशत कार्तिक सैनी 85.8 प्रतिशत यशुबी ने 85.6 प्रतिशत उद्धव ने 84 . 54 प्रतिशत अलीसा ने 85% महक ने 82 . 5 प्रतिशत अन्नया ने 81 प्रतिशत ईशिका ने 79% पलक ने 80% प्रतिज्ञा ने 80% माही ने 84% दिव्या ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । कालेज का हाईस्कूल का का परीक्षा परिणाम 97.8 प्रतिशत व इण्टरमीडियड का 98.2 प्रतिशत रहा ।read more:https://pahaltoday.com/bjp-government-is-being-formed-in-bengal-will-win-110-seats-in-the-first-phase-shah/ इस अवसर पर अपने संबोधन प्रधानाचार्य कैलाशचंद ने छात्र छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।