रायबरेली में भीषण आग का कहर चार बकरियां जिंदा जलीं, दो महिलाएं व दो भैंसें झुलसीं

Share
डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झुलना मजरे सरायमानिक गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से चार बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो भैंसें और दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना में एक बाइक, घर का पूरा सामान और नगदी भी जलकर राख हो गई।बताया जा रहा है कि घर के सभी पुरुष सदस्य पुत्री को लेने उसके ससुराल गए हुए थे। घर में 20 अप्रैल 2026 को पुत्री की शादी थी, जिसके चलते तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।read more:https://khabarentertainment.in/dm-strict-in-the-meeting-of-traders-notice-to-the-electricity-department-officer-for-negligence-and-instructions-to-stop-his-salary
आग लगने से घर में बंधी चार बकरियां जिंदा जल गईं, जबकि दो भैंसें भी झुलस गईं। आग बुझाने के प्रयास में उषा (40 वर्ष), पत्नी दयाराम और रीता (35 वर्ष), पत्नी सुनील भी गंभीर रूप से झुलस गईं।परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट का लगाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और पीड़ित परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *