फतेहपुर। थाना क्षेत्र के प्रेम मऊ कटरा में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब नवनिर्मित मकान भी उनके निशाने पर हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने असोथर कस्बा निवासी मनोज सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह के नए बने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसपैठ की और पूरे घर को खंगाल डाला।read more:https://khabarentertainment.in/a-golden-era-for-fishermen-in-himachal-a-guaranteed-%e2%82%b9100-msp-and-a-deluge-of-subsidies-will-improve-livelihoods/हैरानी की बात यह रही कि काफी देर तक घर की तलाशी लेने के बावजूद चोरों के हाथ कुछ भी नहीं लगा। खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए चोर मौके से फरार हो गए, लेकिन जाते-जाते इलाके में दहशत और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल जरूर छोड़ गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं पुलिस गश्त की पोल खोल रही हैं। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में बड़ी वारदात से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर चोरों का यह दुस्साहस कब तक यूं ही जारी रहेगा!?