वृक्षारोपण जन अभियान की राज्यमंत्री ने की समीक्षा, दिए निर्देश

Share

सोनभद्र। जनपद में चल रहे वृक्षारोपण जन अभियान की समीक्षा के दौरान अरुण कुमार सक्सेना (राज्य मंत्री, वन-पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं और वृक्षारोपण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।read more:https://khabarentertainment.in/the-truth-behind-statistics-that-fades-under-the-glare-of-branding/बैठक में संजीव कुमार गौड़ (राज्य मंत्री समाज कल्याण), विधायक सदर भूपेश चैबे, विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने सड़कों के निर्माण व विद्युत खंभे गाड़ने में वन विभाग से संबंधित आ रही बाधाओं का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री ने निर्देश दिया कि धार्मिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण में यदि कोई समस्या हो तो संबंधित संस्था से आवेदन लेकर पोर्टल के माध्यम से शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक कर समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा। मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा करते हुए पौधों की नियमित देखभाल और स्थलीय निरीक्षण अनिवार्य बताया। उन्होंने निर्देश दिया कि कम से कम तीन फीट ऊंचाई के पौधे लगाए जाएं तथा महुआ, चिरौंजी और अन्य फलदार प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े मुद्दों पर भी मंत्री ने सख्ती दिखाई। उन्होंने सड़कों पर फ्लाई ऐश फैलने से रोकने, प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर कठोर कार्रवाई करने तथा कंपनियों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक के बाद मंत्री ने सर्किट हाउस परिसर में वृक्षारोपण कर अभियान को गति देने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक सुषांत शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी रॉबर्ट्सगंज आशुतोष जायसवाल, रेनूकूट के कमल कुमार, ओबरा के दिलीप कुमार तिवारी, कैमूर वन्यजीव प्रभाग के तपश मिहिर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *