ओवरलोड बालू लदा हाइवा पलटने से चालक की मौत

Share

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के रेणु नदी में नियमानुसार बालू खनन के लिए आवंटित लीज के आड़ में बड़े पैमाने पर कराए जा रहे अवैध खनन व परिवहन का खामियाजा गत बुधवार की देर रात एक हाइवा चालक को अपनी जान गवंा कर चुकानी पड़ी। खेवंधा गांव स्थित रेणु नदी में आवंटित लीज से हाइवा पर ओवरलोड बालू लोडकर निकलते समय वाहन अनियंत्रित होकर खेवंधा मोड़ के पास सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में वाहन के नीचे दबने से चालक की मौत हो गईं।read more:https://khabarentertainment.in/panchayat-voter-list-revision-begins-in-saharanpur-election-preparations-gain-momentum/
जानकारी के अनुसार चालक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी कोरांव, जनपद प्रयागराज, जुगैल थाना क्षेत्र के खेवंधा गांव स्थित रेणु नदी में आवंटित एक लीज से बालू लादकर निकल रहा था। सूत्रों ने बताया कि हाइवा पर ओवरलोड बालू लादे जाने से वाहन जैसे ही खेवधा मोड़ की चढ़ाई पर पहुंचा कि अनियंत्रित होकर पीछे की ओर आने लगे। चालक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने वाहन पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वाहन से नियंत्रण खोने के बाद चालक ज्ञानेन्द्र कुमार ने अपनी जान बचाने के लिए जैसे ही वाहन से नीचे कूदा कि माल वाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बावत स्थानीय लोगों का मानना रहा कि यदि वाहन पर ओवरलोड बालू लोड नहीं की गई होती तो शायद यह हादसा नहीं होता। इस हादसे में चालक की हुई मौत के लिए सीधे तौर पर खनन पट्टाधारक जिम्मेदार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *