स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: गिल चौक पर 1500 किलो संदिग्ध देसी घी जप्त, एक्सपायर्ड सा मान मिलने से हड़कंप

Share

लुधियाना: मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए स्वास्थ्य विभाग की फूड विंग ने गिल चौक के समीप एक दुकान पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 1,500 किलो संदिग्ध देसी घी बरामद किया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष चावला, फूड सेफ्टी अधिकारी योगेश गोयल और जतिंदर विरक की टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो पाया कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर भारी मात्रा में घी का संग्रहण और वितरण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान टीम ने कुल चार सैंपल लिए, जिनमें दो सैंपल देसी घी के, एक एक्सपायर्ड स्किम्ड मिल्क और एक मल्टी-सोर्स खाद्य तेल का शामिल है। हैरान करने वाली बात यह रही कि मौके पर भारी मात्रा में ऐसा स्टॉक मिला जो वर्ष 2024 में ही एक्सपायर हो चुका था, लेकिन उसे बाजार में खपाने के लिए स्टोर कर रखा गया था।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/

डॉ. आशीष चावला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि जप्त सामग्री के सैंपल लैब भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में निरंतर निगरानी जारी रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि कहीं भी मिलावटखोरी या घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले, तो तुरंत विभाग को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *