गाजीपुर में कबड्डी,खो-खो,जिम्नास्टिक व फेशिंग प्रतियोगिता में  भदोही पुलिस ने प्रथम स्थान किया प्राप्त 

Share

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों का पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने किया सम्मानित     भदोही। उत्तर प्रदेश पुलिस की 31वीं अंतर्जनपदीय वाराणसी जोन की कबड्डी,खो-खो,जिम्नास्टिक व फेशिंग प्रतियोगिता 2026 रिजर्व पुलिस लाईन गाजीपुर में 15 से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया। जिसमें वाराणसी जोन की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। उपरोक्त प्रतियोगिता में जनपद भदोही द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिम्नास्टिक में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता रही। भदोही पुलिस के पुलिस कर्मियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया।जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में मु0आ0 राजा यादव, मु0आ0 रामलखन, मु0आ0 उपेन्द्र यादव, का0 राजीत यादव, का0 रोहित कुमार गौड़, का0 अरविन्द कुमार।कबड्डी प्रतियोगित में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में मु0आ0 उपेन्द्र यादव, मु0आ0 लल्लन यादव, मु0आ0 नुमानरजा सिद्दकी, मु0आ0 प्रमोद तिवारी, मु0आ0 दीपक यादव, मु0आ0 ओमप्रकाश यादव, मु0आ0 सुनील सिंह यादव, का0 रोहित कुमार गौड़, का0 अरविन्द कुमार, का0 राजीत यादव रहे।सभी खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा पुलिस कार्यालय में शील्ड प्रदान कर सभी खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन एवं सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *