बड़हलगंज मीडिया हाउस का उद्घाटन, पीड़ितों की आवाज होगी सशक्त

Share
गोरखपुर के बड़हलगंज में बाईपास रोड स्थित बड़हलगंज मीडिया हाउस का उद्घाटन रविवार को किया गया। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान तिवारी ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ और युवा पत्रकार उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान तिवारी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। बड़हलगंज मीडिया हाउस क्षेत्र के आम लोगों, विशेषकर पीड़ित और वंचित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाएगा। तिवारी ने आगे कहा कि यह मंच केवल समाचार प्रसारण तक सीमित नहीं रहेगा। लोग यहां अपनी समस्याओं को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकेंगे, जिससे उनकी बात प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगी।read more:https://pahaltoday.com/in-tamil-nadu-the-elections-have-become-a-battle-for-personal-image-along-with-the-politics-of-hero-versus-villain/
उन्होंने यह भी बताया कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देती है। इस मीडिया हाउस के माध्यम से पत्रकारों को एक सशक्त मंच मिलेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों को इस पहल के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानू मिश्रा, बाबूलाल सक्सेना, चंद्रभान यादव, सुरेश राजभर, सूरजदीप तिवारी, हरीश सोनी, गोपाल तिवारी, राजीव जायसवाल, विनय गुप्ता, सरफराज, एच डी शर्मा, वेद प्रकाश यादव, श्रेयश पाण्डेय और बिपिन कुमार पाण्डेय सहित कई अन्य पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद और मीडिया की भूमिका पर चर्चा के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *