गोरखपुर जनपद के चिल्लूपार क्षेत्र के बड़हलगंज नगर पंचायत स्थित राम परशुराम चौक पर इस वर्ष परशुराम जयंती का आयोजन अभूतपूर्व और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस आयोजन में पहली बार सर्व समाज के लोगों की एकजुट भागीदारी देखने को मिली, जिसने इसे क्षेत्र के इतिहास में एक विशेष स्थान दिलाया।read more:https://pahaltoday.com/lok-sabha-achieved-75-success-rate-by-passing-9-out-of-12-bills-om-birla/कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संध्या समय भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे भक्तिमय वातावरण बन गया। इसके साथ ही एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव पाण्डेय, बड़हलगंज मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा सहित भाजपा नेता चंदन पाण्डेय, गुड्डू मिश्रा, आचार्य कन्हैया त्रिपाठी, धर्मराज निषाद, पप्पू निषाद, बिपिन त्रिपाठी और दिनेश निगम समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने तथा समाज में एकता, समरसता और धर्म के प्रति आस्था बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजन की भव्यता और सर्व समाज की सहभागिता ने चिल्लूपार क्षेत्र में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के मजबूत आधार को प्रदर्शित किया। स्थानीय लोगों ने इस प्रकार के आयोजन को क्षेत्र में पहली बार देखा गया बताया, जो उनके अनुसार आने वाले वर्षों के लिए एक मिसाल बन गया है।