स्टार L-1 कोचिंग में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान: CBSE 10वीं टॉपर्स को मिला मंच, गाजीपुर में दिखा उत्साह

Share
गाजीपुर। शहर के प्रतिष्ठित स्टार L-1 कोचिंग में CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया और उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर इंजीनियर मालिक सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर यशवंत सिंह एवं मैनेजर मुरारी सिंह ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शम्स पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल वेद प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में रिटायर सब इंस्पेक्टर प्रभात राय, बी.एन. रायहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इस प्रकार के परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान रहा। हर्ष सिंह ने 96.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। खुशी यादव ने 95.8% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिनव गुप्ता ने 92% अंक अर्जित किए। इसके अलावा दिव्यांशी राय (91%), वर्षिका यादव (89.8%), आकर्ष श्रीवास्तव (88%), संकल्प श्रीवास्तव (87%) और अदिति यादव (85%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कोचिंग का नाम रोशन किया।सभी सफल विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस दौरान छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।मैनेजर मुरारी सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सही दिशा देना है, ताकि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर यशवंत सिंह ने बताया कि भविष्य में और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाकर छात्रों को बेहतर तैयारी कराई जाएगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया। अंत में संस्थान प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *