जनहित के मुद्दों को लेकर रहूंगी प्रतिबद्ध – सुशीला पाठक संत कबीर नगर।नगर पंचायत में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह के बाद नामित सभासद सुशीला पाठक को उनके शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं दी।बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रशांत राय,भाजपा नेत्री सुनीता अग्रहरि,शिवाजी शुक्ला, फूलमती जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष मगहर संगीता वर्मा,मंडल महामंत्री आशीष सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता,कुणाल पाठक,किरण प्रजापति,उदय राज यादव समेत सैकड़ों शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।नामित सभासद सुशीला पाठक ने कहा कि नगर पंचायत में जनहित के कार्यों के प्रति पूर्ण ईमानदारी व समर्पण के साथ कार्यों को निष्पादित कराने का कार्य करूंगी।साथ ही साथ बधाई व शुभकामनाएं देने वालों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।